फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साधुपुल में भाजपा की जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

सार

सोलन जिले के साधुपुल में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की। इसमें केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं और उपाध्याय के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल, साधुपुल में क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं की दी गई जानकारी
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने की संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट/सोलन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल साधुपुल (कहलोग) में भाजपा जिला सोलन ने जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व शिक्षा, विधि, कानून, शहरी विकास एवं आवास, सहकारिता मंत्री हिमाचल प्रदेश सुरेश भारद्वाज ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने की। मुख्यातिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन व उनके अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला और केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं के विषय में भी उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया। इस अवसर पर भाजपा नेता रवि मेहता, तरसेम भारती, सुनील नेगी, मदन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री भरत साहनी चरण यादव, संजीव सूद, भूपेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें