फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा बरकरार, अध्यक्ष पद पर ठाकुरदास विजयी

Thu, 09 Jul 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
डॉ सहजल के साथ नगर परिषद परवाणू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षद। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
रोमांचक मोड़ पर बराबरी के बाद पर्ची से हुआ फैसला
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद कांग्रेस उम्मीदवार मोहनलाल के खाते में
इससे पहले स्थानीय विधायक के वोट पर थीं सबकी नजरें
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों पर आखिरकार वीरवार को विराम लग गया। बेहद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई इस चुनाव प्रक्रिया में भाजपा के ठाकुरदास शर्मा अध्यक्ष और कांग्रेस के मोहनलाल आज़ाद उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा की इस जीत को नगर परिषद में पार्टी के जनादेश के रूप में देखा जा रहा है।
नगर परिषद के सामुदायिक भवन में हुई चुनाव प्रक्रिया में भाजपा और कांग्रेस दोनों पक्षों को बराबर मत प्राप्त हुए। स्थिति टाई होने के बाद नियमानुसार पर्ची प्रणाली का सहारा लिया गया। इसमें कांग्रेस की उम्मीदवार निशा शर्मा और भाजपा के ठाकुरदास शर्मा के बीच मुकाबला था, जिसमें पर्ची ठाकुरदास शर्मा के पक्ष में निकली। वहीं भाजपा के रामध्यान सिंह और कांग्रेस के मोहनलाल आजाद मैदान में थे, जहां भाग्य ने कांग्रेस का साथ दिया और मोहनलाल आजाद विजयी रहे। चुनाव की निगरानी एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप और कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने की। इस दौरान विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी मतदान के लिए पहुंचे। विधायक के मतदान अधिकार को लेकर लंबे समय से राजनीतिक और कानूनी बहस चल रही थी, जिसके चलते पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनकी मौजूदगी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर ने नवनिवर्चित अध्यक्ष को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
विज्ञापन

इनसेट
बहुमत के बावजूद कांग्रेस ने बनाई थी रणनीति
गौरतलब है कि परवाणू नगर परिषद के कुल 9 वार्डों में से 5 पर भाजपा ने जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। इसके बावजूद कांग्रेस ने स्थानीय विधायक के मत के सहारे सत्ता का पासा अपने पक्ष में पलटने की रणनीति बनाई थी, जो पूरी तरह सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इनसेट
शहर का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता : ठाकुरदास
अध्यक्ष चुने जाने के बाद ठाकुरदास शर्मा ने इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परवाणू की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा शहर का समग्र और संतुलित विकास किया जाएगा। आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। परवाणू को एक आदर्श शहर बनाने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें