फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के चक्का रोड की बदहाली पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बद्दी-चक्कां रोड की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता- संवाद।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार खिलाफ लगाए नारे
विज्ञापन

कहा-नई सड़कों का निर्माण तो दूर, पुरानी की भी नहीं हो रही मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के चक्का रोड की खस्ताहाल हालत को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के पूर्व विधायक और जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी के नेतृत्व में ओमेक्स कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेज-1 और 2, मलपुर, संडोली और चक्का गांव के लोगों ने मिलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधायक को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चक्का रोड की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों के लिए स्कूल तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। कई बच्चों को पैदल ही स्कूल जाना पड़ता है, क्योंकि उनके पास स्कूल बस की सुविधा नहीं है। इसके अलावा, इस रास्ते से आने-जाने वाले कामगारों और कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में शामिल विशिष्ट अतिथि और पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा, तीन साल पहले पूर्व सरकार में जो सड़कें बनी थीं, उसके बाद नई सड़कों का निर्माण तो दूर, पुरानी सड़कों की मरम्मत भी नहीं की गई। यह सरकार सिर्फ टैक्स लगा सकती है, और कुछ नहीं। लघु उद्योग भारती के प्रांत उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा, चक्कां रोड पर ओमेक्स वन और ओमेक्स टू की दो रिहायशी कॉलोनियां हैं, साथ ही हाउसिंग बोर्ड फेज-2 का रास्ता है और मलपुर और चक्कां गांव भी इसी सड़क पर स्थित हैं। इस सड़क की हालत अब गंदगी और सीवरेज की गली जैसी हो गई है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह चौधरी ने कहा, आज इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सरकार शिमला में सुख की नींद सो रही है और जनप्रतिनिधि आराम से बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार चक्का रोड की हालत सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए, ताकि स्थानीय लोगों और छात्रों को हो रही समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें