फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अवैध कब्जों से रुका बद्दी सीवरेज प्रोजेक्ट, 33 करोड़ की योजना पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई से मुआवजा लेने के बाद भी लोग नहीं छोड़ रहे कब्जे, सिंतबर तक काम पूरा करने का रखा है लक्ष्य
विज्ञापन

अभी तक 45 फीसदी ही कार्य हो पाया पूरा

ओमपाल सिंह
बद्दी (सोलन)। बद्दी में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य फोरलेन के किनारे हुए अवैध कब्जों के कारण प्रभावित हो गया है। लोगों ने एनएचएआई से मुआवजा लेने के बावजूद कब्जे नहीं छोड़े हैं, जिससे जलशक्ति विभाग को पाइपलाइन बिछाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बद्दी में वर्ष 2016 में 33 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज योजना बनाई गई थी, लेकिन बढ़ती आबादी के कारण यह योजना छोटी पड़ गई। इसके बाद विभाग ने दोबारा 33 करोड़ रुपये की नई योजना शुरू की। योजना के तहत जहां पाइपलाइन छोटी थी वहां समानांतर पाइप डाली गई, जबकि छूटे क्षेत्रों में नई लाइन बिछाई गई। जानकारी के अनुसार बालद पुल से केंदूवाल तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में अवैध कब्जे बने हुए हैं। करीब तीन दर्जन लोगों ने फोरलेन निर्माण के दौरान मुआवजा लेने के बाद भी जमीन खाली नहीं की। एनएचएआई ने ड्रेन के साथ दो मीटर जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ी थी, लेकिन कब्जाधारकों ने इस पर भी अतिक्रमण कर लिया। विभाग के अनुसार अब तक परियोजना का करीब 45 फीसदी कार्य पूरा हो पाया है। योजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन मौजूदा स्थिति में तय समय पर काम पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों कृष्ण कौशल, दीपू पंडित, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर और रमन कौशल ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बद्दी में सीवरेज व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है। साई मार्ग, लेबर चौक, रेड लाइट चौक और चक्का रोड के पास सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या लगातार बनी हुई है।
कोट
कब्जाधारकों को विभाग का सहयोग करना चाहिए, तभी सीवरेज लाइन का कार्य समय पर पूरा किया जा सकेगा।
राहुल अबरोल,अधिशासी अभियंता,,जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें