फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन कोर्ट निर्माण पर भाजपा कर रही गुमराह : मोनिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। नगर परिषद अध्यक्ष मोनिशा शर्मा ने भाजपा द्वारा परवाणू में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का विरोध किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जनता को गुमराह करने और सस्ती राजनीति करने में लगे हैं, जबकि नगर परिषद युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मोनिशा शर्मा ने कहा कि जिस डंगे की आड़ में भाजपा राजनीति कर रही है, उसके निर्माण के लिए नगर परिषद गंभीर है और उसे आपदा मद में डाला गया है। डंगे का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होगा। वहां रह रहे 30 परिवारों को अस्थायी रूप से अन्य मकानों में शिफ्ट किया गया है और उनसे किसी तरह का किराया नहीं वसूला जा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आंदोलन की धमकियों के बजाय प्रदेश की आपदा प्रभावित जनता की चिंता करें। गौरतलब है कि दो दिन पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने नगर परिषद में बनने वाले बैडमिंटन कोर्ट के विरोध में सीईओ को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें