फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाजपा में महापौर पर मंथन तेज, पार्षदों की राय होगी अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक और सुषमा के नाम चर्चा में, सरप्राइज नाम से भी इंकार नहीं
विज्ञापन

2021 के बाद पहली बार दोनों शीर्ष पदों पर भाजपा का कब्जा तय
जिप अध्यक्ष पद के लिए शीला और उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज शर्मा की चर्चा तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में महापौर और उपमहापौर को लेकर भाजपा जल्द बैठक कर सकती है। सूत्रों की मानें तो पार्षदों की राय से महापौर व उपमहापौर का चयन संभव है। इसमें चुनाव प्रभारियों समेत अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी जाएंगी। यह बैठक सोलन या शिमला में संभावित है।
हालांकि अभी तक अभिषेक और सुषमा का नाम सबसे आगे चल रहा है। इनमें से महापौर की कुर्सी पर मुहर लग सकती है, मगर अब गेंद पार्षदों के पाले में जाने से कोई सरप्राइज होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पार्षदों की राय के बाद भाजपा के आला अधिकारी भी सुझाए नामों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद ही सोलन नगर निगम में महापौर और उपमहापौर का चयन संभव है।
विज्ञापन

पहली बार बैठेगा भाजपा का महापौर
नगर निगम सोलन में पहली बार भाजपा का महापौर बैठेगा। इसमें वर्ष 2021 में पहली बार निगम में चुनाव हुए थे तो यहां पर कांग्रेस ने 9 सीटें जीतकर अपनी महापौर व उपमहापौर बिठाए थे। हालांकि ढाई साल बाद जब दोबारा से चुनाव हुए तो कांग्रेस की ऊषा शर्मा भाजपा से गठजोड़ कर महापौर की कुर्सी पर बैठी थी, जबकि इसी बीच कांग्रेस के हाथ से उपमहापौर की कुर्सी छिन गई थी। भाजपा की मीरा आनंद उपमहापौर बनी थीं। इस बार अब दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा होगा।
विज्ञापन


जिप सदस्यों की शपथ कल
जिला परिषद सोलन के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की शपथ 6 जून को होगी। हालांकि अभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कोई भाजपा का मंथन नहीं हुआ है। जिप अध्यक्ष की सीट पर इस बार डांगरी से चुनाव जीती कुमारी शीला अध्यक्ष की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रहीं है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर कसौली निर्वाचन क्षेत्र के टकसाल वार्ड से चुनाव जीते पंकज शर्मा की दावेदारी मानी जा रही है। सोलन जिला परिषद के 17 वार्डों में भाजपा समर्थित 10 उम्मीदवार जीतकर आए हैं जबकि मंधाला से भी भाजपा का बागी उम्मीदवार चुनाव जीता है। परिषद में अकेले भाजपा के समर्थित उम्मीदवारों ने 10 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें