फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा ने रोष रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन/नालागढ़। जिले में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी ने सभी उपमंडलों में रोष रेली निकाली। सोलन में खाद्य बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया की अध्यक्षता में माल रोड पर रोष रैली निकाली गई।
विज्ञापन

गुलेरिया ने कहा कि चुनाव नतीजेे घोषित होने के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के आदेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की। रातों-रात भाजपा कार्यालय में आग लगाई गई। नालागढ़ में पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने कहा कि करोना के प्रकोप को देखते हुए 20 से कम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की जो निर्मम हत्याएं की हैं उसके खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक केएल ठाकुर, हरबंस पटियाल, टेक चंद चंदेल, जय प्रकाश, संजीव टिंका, बलविंदर शर्मा, गीतांजलि सचदेवा आदि मौजूद रहे।
वहीं बद्दी में दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसमें दोषियों के सजा दिलाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
कुनिहार (सोलन)। भारतीय जनता पार्टी कुनिहार स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार कुनिहार से मिला। उनके माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें बंगाल में तुरंत प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है। इस मौके पर सुरेश जोशी, ओम प्रकाश भारद्वाज, चेत राम ठाकुर, श्यामानंद कौंडल, मनीराम, जगदीश चंदेल और सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
अर्की (सोलन)। भाजपा अर्की मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. बंगाल में टीएमसी कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव परिणाम आने के बाद बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर मुख्यालय पर मौन जुलूस निकाला। मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने राष्ट्रपति के नाम प्रेषित एक ज्ञापन एसडीएम विकास शुक्ला को दिया। ज्ञापन में कहा कि बंगाल में 24 घंटे में परिणाम आने के बाद भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या की गई हैं। भाजपा समर्थक दुकानदारों की दुकानों को आग की भेंट कर दिया है।ममता सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
ज्ञापन में कहा है हिंसा का तांडव इतना विकराल है कि बंगाल के राज्यपाल को भी इस पर वक्तव्य देना पड़ा। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जेएन शर्मा, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, सावित्री कश्यप, भावना गुप्ता, कांता भारद्वाज, सरस्वती कश्यप, भूपेंद्र सागर, गौरव शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें