फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिलेभर में भाजपा ने किया कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिलेभर में भाजपा ने कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। सभी मंडलों में कार्यकारिणी में नये कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप दिया गया है। इस बार सबसे अधिक फोकस आईटी सेल में दिया गया है। सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है ताकि संगठनात्मक कार्यों पर अधिक फोकस किया जाए। इसमें उन्होंने दिनेश, कर्मचंद, अनिल कुमार, शांता धीमान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि महामंत्री धर्मेंद्र और संजय मलिक को बनाया गया। इसी तरह कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव रचित साहनी, राजू, लवीका, रेणू और कृष्ण ठाकुर को बनाया गया है। इसी के साथ मीडिया प्रभारी बादल नाहर बनाया है। आईटी संयोजक प्रतिम सिंह रनधावा को चुना गया है। इसके अलावा भी कई दायित्व दिए गए हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्मित भाजपा रामशहर मंडल के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा करने के उपरांत आज भाजपा रामशहर मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें नानक चंद भारद्वाज, अनिता देवी, श्याम लाल और जीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि सोमनाथ ठाकुर और राजन लाल को महामंत्री बनाया गया है। रामकिशन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दीवान चंद, मीना देवी, हेमराज, शशि बाला और चंचल देवी को सचिव बनाया गया है।


लालचंद, सर्वजीत को बनाया महामंत्री
नालागढ़ मंडल ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मंडल अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने बताया की नई कार्यकारिणी में अशोक चंदेल, बलविंदर कौर, दविंद्र सिंह, गुरमीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, लाल चंद ठाकुर, सर्वजीत सिंह भुंबला को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंप गई है। समर सिंह चंदेल को कोषाध्यक्ष, मुकेश धीमान,भरत भनोट, रानो देवी, रजनी, रीना शर्मा को सचिव, अभिषेक ठाकुर को मीडिया प्रभारी, नसीब सैनी को प्रवक्ता, कृष्ण संगर को कार्यालय सचिव, नीरज कौशिक को आईटी संयोजक, अशोक सैनी को आईटी सह संयोजक, प्रदीप ठाकुर सोशल को मीडिया संयोजक, बलविंदर पाल बिंदु को सोशल मीडिया सह संयोजक मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रवि और राजीव को बनाया महामंत्री
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर भाजपा मंडल की और से नई टीम मे लगभग 65 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। मंडलाध्यक्ष मदन मोहन मेहता ने बताया कि किशन ठाकुर, पंकज ठाकुर, संजय शर्मा, शिवानी ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि रवि शर्मा, राजीव ठाकुर को महामंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा ईशा गुप्ता को कोषाध्यक्ष, शशिपाल, धीरज परिहार, निर्मला, चरणजीत, सत्या ठाकुर को सचिव बनाया गया है। मदन ठाकुर को मीडिया प्रभारी, सुशील शर्मा को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें