फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ नगर परिषद में भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
नालागढ़ में भाजपा समर्थित अलका बस्सी बधवार नप अध्यक्ष, राजेश शर्मा उपाध्यक्ष अन्य सदस्यों व समर्
विज्ञापन
सर्वसम्मति से अलका अध्यक्ष, राजेश शर्मा उपाध्यक्ष चुने
विज्ञापन

एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया की देखरेख में हुई चुनावी प्रक्रिया
विधायक हरदीप बावा ने चुनावी बैठक से किया किनारा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ में भाजपा समर्थित अलका बस्सी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राजेश शर्मा बब्बू उपाध्यक्ष चुने गए। एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया की देखरेख में चुनाव के लिए बैठक हुई। इसमें सभी 9 सदस्य शामिल हुए।
अध्यक्ष पद के लिए राजेश शर्मा ने अलका बस्सी का नाम रखा। इसका पवन कुमार ने समर्थन किया। बैठक में किसी और का नाम नहीं सामने नहीं आया। इसके चलते अलका बस्सी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए चंपा रानी ने राजेश शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। निशा भारद्वाज ने उसका समर्थन किया। किसी और का नाम न होने से राजेश शर्मा सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव प्रक्रिया में स्थानीय विधायक हरदीप सिंह बावा शामिल नहीं हुए। हालांकि यहां पर भाजपा समर्थित का अध्यक्ष बनना तय था क्योंकि भाजपा ने 9 में से 7 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने एक और एक निर्दलीय के पक्ष में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव निर्वाचित अध्यक्ष अलका बस्सी कहा कि उनकी प्राथमिकता नालागढ़ का विकास करना रहेगा। नालागढ़ में खेल मैदान की कमी है। जैसे ही जमीन मिलेगी तो यहां पर मैदान बनाया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक केएल ठाकुर, अलका बस्सी, राजेश शर्मा, मोनी सिंह, पवन कुमार, चंपा रानी, दौलत राम, निशा भारद्वाज, कांग्रेस के शहनाज बेगम और आजाद प्रत्याशी हीना जैन भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें