कुनिहार स्कूल में आयोजित नवगठित एसएमसी की पहली बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अनय सदस्य। स्रो
कुनिहार स्कूल में एसएमसी की पहली बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में मंगलवार को नवगठित स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की पहली मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष सुनील कुमार ने की।
बैठक में निर्णय लिया कि विद्यालय हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। नियमित अंतराल पर बैठकें आयोजित कर विकास कार्यों की समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया।
इस दौरान उपाध्यक्ष सुनीता नेगी, समिति के कार्यकारिणी सदस्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने, अनुशासन बनाए रखने, सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यालय परिसर के रखरखाव जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रधानाचार्य हेम राज गौड़ ने शैक्षणिक और विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने समिति के सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए।