फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाजपा समर्थित मनप्रीत कौर बनीं पंचायत समिति अर्की की अध्यक्ष

Tue, 18 Aug 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की के नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के साथ समर्थक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जयदेव ने की जीत हासिल
विज्ञापन

दोनों पदों पर भाजपा समर्थित सदस्यों को पड़े 14-14 मत
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। पंचायत समिति अर्की के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। चुनाव सोमवार को उपमंडलाधिकारी कार्यालय सभागार में संपन्न हुए। चुनाव की प्रक्रिया एसडीएम अर्की निशांत तोमर की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित पलानियां वार्ड से मनप्रीत कौर, जबकि कांग्रेस समर्थित धुंदन वार्ड से रितु मैदान में थीं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित दसेरन वार्ड से जयदेव और कांग्रेस समर्थित कुनिहार वार्ड से जगदीश ने नामांकन दाखिल किया था।मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की मनप्रीत कौर को 14 वोट और ऋतु को 9 वोट मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जयदेव 14 लेकर विजयी घोषित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनप्रीत कौर ने कहा कि वे ब्लॉक क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। उपाध्यक्ष जयदेव ने भी अपने के वोटरों का आभार जताते हुए कहा कि वे टीम के साथ मिलकर विकास को नई गति देंगे। जीत के बाद भाजपा ने विजयी जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

बता दें बीडीसी सदस्य के उपाध्यक्ष व अध्यक्ष को लेकर प्रशासन द्वारा बीते 10 अगस्त को बैठक रखी गई थी जिसमें एक भी सदस्य मौजूद नहीं रहा इसके बाद प्रशासन द्वारा 17 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी जिसमें बी डी सी के सभी सदस्य मौजूद रहे बैठक एसडीएम सभागार में 11:00 बजे बुलाई गई थी जिसमें कांग्रेस के समर्थित 9 सदस्य बैठक में पहुंच गए थे करीब पौने 12:00 बजे भाजपा समर्थित सदस्य पहुंचे इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, बिलासपुर के विधायक रणधीर शर्मा विभिन्न पंचायतों के बीडीसी सदस्य, भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें