फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में बढ़ते प्रदूषण पर भाजपा ने सरकार व अधिकारियों को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। दून भाजपा के नेताओं ने बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर प्रदेश सरकार और प्रदूषण बोर्ड को कड़ी चेतावनी दी है। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद बद्दी की पूर्व चेयरमैन उर्मिला चौधरी और जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार कसाना ने कहा कि जिम्मेदार विभाग प्रदूषण नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल है। संबंधित अधिकारी लंबे समय से तैनात होने के बावजूद नियमों का पालन और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित नहीं कर पाए। भाजपा पदाधिकारियों का आरोप है कि औद्योगिक इकाइयों, स्टोन क्रैशरों और खनन गतिविधियों से धूल और धुएं का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जबकि विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अधिकारियों का तबादला किया जाए और प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।इस मामले में शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार कसाना ने बताया कि विजिलेंस थाना बद्दी ने बोर्ड के एक अधिकारी की आय से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते फाइल अब तक पुलिस मुख्यालय में दबी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें