फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने साफ किए स्ट्रेचर,व्हीलचेयर और दीवारें

विज्ञापन
अमर उजाला में क्षेत्रीय अस्पताल में रविवार को छपी खबर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को सफाई कर्मियों ने सभी स्ट्रेचर, दीवार और व्हील चेयर की सफाई कर दी। यहां पक्षियों की बीट के कारण मरीजों को साफ-सुथरे स्ट्रेचर व व्हील चेयर नहीं मिल पाते थे। इससे यहां पर आपातकाल में आए मरीजों को परेशानियाें का समाना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने मरीजों की इस परेशानी को रविवार के अंक में प्रकाशित किया, जिसके बाद रविवार को ही यहां पर सफाई कर्मचारियों सफाई कर दी। सफाई कर्मचारियों ने आपातकालीन कक्ष के आसपास की सभी दीवारों, व्हील चेयर और स्ट्रेचर की सफाई की। इसके अलावा मरीजों और तीमारदारों के लिए लगाए गए बेंचों को भी साफ किया गया। इससे मरीजों को यहां फैली हुई गंदगी से छुटकारा मिला है। अब मरीजों को छांट कर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं उठाने पड़ेंगे। अस्पताल में मरीजों को साफ-सुथरा माहौल मिलेगा। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने आपातकक्ष के बाहर खराब दीवार की सफाई कर दी है। स्ट्रेचर व व्हील चेयर भी साफ कर दी है। सफाई कर्मियों को रोजाना इसकी सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

अमर उजाला में क्षेत्रीय अस्पताल में रविवार को छपी खबर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें