फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में पानी के पाइप से निकल रही पक्षियों की हडि्डयां

विज्ञापन
बद्दी के वार्ड दो में एक नलके से निकली हड़्डियां – संवाद। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
स्टोर टैंक के ऊपर ढक्कन न होने से आ रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के वार्ड में जलशक्ति विभाग की ओर से दी जा रही पानी की सप्लाई में पक्षियों की हडि्डयां निकल रही है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से यह हो रहा है। लोग हडि्डयों वाला पानी पीने को मजबूर हैं। वार्ड-दो में पानी की टंकी है। इस टंकी पर दर्जनों कबूतर बैठते हैं। पिछले कुछ समय से पानी की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ था। इस टंकी में जो कबूतर गिर जाता है। उसके पंख पानी में गीले होने से वह बाहर नही निकल सकता है। कबूतर इसमें मर जाते हैं। इनकी हडि्डयां गलने के बाद पानी के साथ लोगों को नलकों में आ रही है और नलके जाम हो रहे हैं। वार्ड-दो के एक उपभोक्ता हमीद का नलका जाम हुआ तो उसने प्लंबर से उसे खुलवाया। नलके के यूनियन को जब खोला तो उसके अंदर में पक्षियों की हडि्डयां निकली। उसने वार्ड के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने बताया कि पानी की टंकी के ऊपर ढक्कन टूटा हुआ है और विभाग लंबे समय से इसे ठीक नहीं करा रहा है।उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने हाल में 100 से अधिक ढक्कन लगाने के लिए आर्डर किए हैं। इसमें ढक्कन के साथ ताला भी लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें