फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ रही हैं धज्जियां

Tue, 13 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
जिला बद्दी पुलिस मुख्यालय में यातायात नियमों को धता बताने वालों ने अंधेरगर्दी मचा रखी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बद्दी पुलिस मुख्यालय में यातायात नियमों को धता बताने वालों ने अंधेरगर्दी मचा रखी है। दिनोंदिन बढ़ रहे हादसों से जहां वाहन चालक सीख लेने को तैयार नहीं वहीं पुलिस का भी उन्हें डर नहीं है। औद्योगिक शहर बद्दी के ट्रैफिक लाइट चौक पर रोजाना दोपहिया वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


सड़कों पर यातायात नियमों और पुलिस से डरे बगैर दुपहिया वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सड़क पर बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग का नजारा दिन-रात देखने को मिल रहा है। हेलमेट को हाथों और बाइक के साइड मिरर पर लगाकर बाइक चालकों को अक्सर देखा जा सकता है।  

दोपहर 2:30 से 3 बजे का नजारा
ट्रैफिक लाइट चौक पर आधे घंटे में 100 से अधिक दुपहिया वाहन इस चौक से गुजरते हैं। इनमें हर आधे मिनट में एक बाइक सवार बिना हेल्मेट, ट्रिपल राइडिंग, अंडर ऐज बाइक राइडिंग, ओवर स्पीड में भागता हुआ निकल जाता है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से मौके पर ट्रैफिक ड्यूटी पर लगाए जवान को भी बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के बीच सड़क पर तैनात किया है। जवान के रोकने पर भी यह दुपहिया वाहन चालक उसे नजर अंदाज करना अपनी शान समझते हैं। पुलिस का ट्रैफिक मैनेजमेंट दुपहिया चालकों के आगे फेल नजर आता है।

एक माह में सात सड़क हादसे, चार की मौत
हेलमेट न पहनने का खामियाजा उन तीन युवकों के परिवारों को भुगतना पड़ा जिनकी इस माह दो सड़क हादसों में मौत हो गई  थी। बीबीएन में सितंबर माह के 12 दिन में सात सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें तीन युवकों की मौत के साथ छह लोग घायल हुए हैं। दुपहिया चालकों पर पुलिस का कोई जोर नहीं चल रहा है। ड्रिंक एंड ड्राइव का प्रचलन भी बढ़ा है।

ट्रैफिक सुधार पर हो रहा काम
एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि बीबीएन में ट्रैफिक सुधार की प्लानिंग पर काम किया जा रहा है। हादसों को रोकने में स्वयं वाहन चालकों को भी नियमों का पालन करने की जरूरत है। कहा कि ब्लैक स्पॉट, डेंजर जोन को आइडेेंटिफाई किया जा रहा है। अन्य विभागों के साथ तालमेल रखते हुए सड़कों को सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें