फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने एक ही रात में तीन बाइकों पर हाथ किया था साफ
विज्ञापन

दो चंबा, एक झाड़माजरी, एक यूपी का है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन) औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में आतंक का पर्याय बने बाइक चोर गिरोह को दबोचने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हाल ही में फेज-3 बद्दी से एक ही रात में तीन बाइकों पर हाथ साफ कर सनसनी फैला दी थी। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार निवासी शिवालिक नगर, झाड़माजरी, शालू निवासी डलहौजी, जिला चंबा,अक्षय कुमार उर्फ अक्षु निवासी जिला चंबा,मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ नान निवासी अमेठी, यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान खुल सकते हैं कई और राज
एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से चोरी की गई बाइकों की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि 5 दिन के रिमांड के दौरान क्षेत्र में हुई चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें