फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 16 फरवरी को होगा बीमा सखी के लिए विशेष भर्ती अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी पंचायतों से चार-चार बीमा सखियों का किया जाएगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की बीमा सखी योजना के लिए 16 फरवरी को विशेष भर्ती अभियान का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जीवन बीमा सोलन शाखा के विकास अधिकारी निखिल कुमार ने कहा कि बीमा सखी योजना के तहत सोलन जिला की सभी ग्राम पंचायतों से 4-4 बीमा सखियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को बीमा एजेंट बनने के लिए 3 वर्षों के स्टाइफंड के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमा सखी बनने के लिए महिला की आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक को आवेदन के साथ अपनी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं तथा उच्चतम शैक्षणिक योग्यता की तीन-तीन प्रतियां, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा 710 रुपये नकद पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क, आधार कार्ड व पेन कार्ड की प्रतियों के साथ एलआईसी कार्यालय सोलन में 16 फरवरी की सुबह 10:00 बजे आयोजित भर्ती अभियान में आकर पंजीकरण करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक महिलाएं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 82192-39228 तथा 82190-22284 पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें