फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, मौत

Wed, 03 Jul 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक युवक यूपी के संभल जिले का रहने वाला था
विज्ञापन


नालागढ़ के एक रेस्टोरेंट में करता था काम
चिकन लेने के लिए बाइक पर जा रहा था सल्लेवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के सल्लेवाल में एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे चालक की मौत हो गई। मृतक रिजवान पुत्र चमन यूपी के जिला संभल के थाना गुन्नौर के घनारी गांव के रहने वाला था। बाइक के पीछे एक अन्य युवक भी सवार था जो बुरी तरह से घायल हो गया है। वह पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


रिजवान नालागढ़ के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। मंगलवार देरशाम वह बाइक पर सल्लेवाल से चिकन लेने जा रहा था। लेकिन सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। उसके पीछे यूपी के बिलारी तहसील का युवक अरबाज खान पुत्र जाकिर बैठा था। अचानक हुई इस दुर्घटना में दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इन दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान रिजवान ने दम तोड़ दिया। जबकि अरबाज पीजीआई में उपचाराधीन है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें