फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, तीन युवक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू के समीप दत्यार मोड़ पर पेश आया हादसा
विज्ञापन

हरियाणा के कालका क्षेत्र के रहने वाले हैं युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर स्थित दत्यार के खतरनाक मोड़ पर वीरवार को सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दो युवक सड़क से करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरे, जबकि एक युवक सड़क किनारे ही लहुलुहान स्थिति में पड़ा मिला। दुर्घटना की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय निवासियों और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से खाई में गिरे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

तीनों घायलों को तुरंत आपातकालीन स्थिति में ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवकों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घायल युवक पड़ोसी राज्य हरियाणा के कालका क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें