फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुल से गिरी बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के ढेला मार्ग पर हादसा,पीजीआई में चल रहा चंबा के युवक का इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र में ढेला मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। किशनपुरा के शमशेर सिंह (31) अपने साथी चंबा के अवतार सिंह के साथ घर लौट रहे थे। डाबर चौक पर पुल पार करते समय शमशेर सिंह ने बाइक से संतुलन खो दिया और वह साथी के साथ पुल से नीचे गिर गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गंभीर अवस्था में उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन शमशेर सिंह पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, अवतार सिंह की हालत गंभीर होने के बावजूद खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक शमशेर सिंह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें