फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अजनाला के गौरव पहलवान ने जीता लखदाता दंगल

विज्ञापन
नालागढ़ के समाज सेवक हरप्रीत सैणी माली के पहलवानों का परिचय कराते हुए- स्रोत- ग्रामीण। - फोटो : 1
विज्ञापन
कश्मीरपुर में फाइनल मुकाबले में गुरसेवक को किया पराजित
विज्ञापन

विजेता पहलवान को 17 व उप विजेता को 14 हजार व ट्राॅफी देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। कश्मीरपुर पंचायत में हुए लखदाता दंगल के खिताब पर अजनाला के पहलवान गौरव ने जीत दर्ज की। उन्होंने फाइनल कुश्ती में गुरसेवक को पराजित किया। दंगल कमेटी ने विजेता पहलवान को 17 हजार व उप विजेता को 14 हजार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 250 पहलवानों ने भाग लिया। कश्मीरपुर में आयोजित लखदाता दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा के पहलवानों ने भाग लिया। नामी पहलवानों ने कुश्ती के दाव-पेंच दिखाकर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लखविंद्र सिंह राणा, समाज सेवक हरप्रीत सैणी ने शिरकत कर आयोजकों को हौसला बढ़ाया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान पवन चौधरी, कोषाध्यक्ष धर्मपाल धीमान, सचिव पवन चौधरी, सुरजीत कुमार, मिंटा चौधरी, सीता राम, पम्मू चौधरी, कमल चौधरी, लकी धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें