कालका-शिमला एनएच पर सनवारा के समीप हुआ हादसा
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। कालका-शिमला एनएच पर एक बाइक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गई। इसमें बाइक सड़क पर ही रह गई, जबकि चालक गहरी खाई में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर सोलन से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा बाइक चालक 55 वर्षीय बलविंद्र निवासी चंडीगढ़ जब सनवारा के समीप पहुंचा तो बाइक से अनियंत्रण खो बैठा जिस कारण बाइक सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई और चालक गहरी खाई में गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से शव को गहरी खाई से बाहर निकाला। उधर ,मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।