फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेट्रोल पंप पर हवा भरवाते बाइक में लगी आग

विज्ञापन
बद्दी के हरिपुर संडोली के समीप आग से जलता हुआ बाईक- संवाद।
विज्ञापन
बाइक टेढ़ी होने से गर्म साइलेंसर पर तेल गिरने से हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। संडोली स्थित पेट्रोल पंप के पास टायर में हवा भरवाते समय एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि बरोटीवाला क्षेत्र के बुरांवाला निवासी बाइक सवार पेट्रोल पंप के पास तेल भरवाने के बाद टायर में हवा भरवा रहा था। उसने बाइक को स्टैंड पर खड़ा किया। इसी बीच बाइक टेढ़ी होने के कारण तेल गर्म साइलेंसर पर गिर गया। इससे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बाइक जल गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि बाइक में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी, लेकिन इस संबंध में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
यातायात नियम तोड़ने पर 371 चालान
बद्दी। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 371 चालान किए। पुलिस टीम ने अलग-अलग यातायात नियमों के उल्लंघन पर ये चालान काटे। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें