फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भावना शुक्ला बनी महिला मंडल कोटला-नुम्हाल-दयोठी की प्रधान

विज्ञापन
पंचायत दाड़लाघाट के महिला मंडल कोटला नुम्हाल दयोठी की बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत दाड़लाघाट के महिला मंडल कोटला-नुम्हाल-दयोठी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुनिहार की बीडीसी चेयरमैन सोमा कौंडल ने की। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार महिला मंडल के चुनाव करवाए गए। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन सोमा कौंडल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें भावना शुक्ला को महिला मंडल का प्रधान व आशा रानी को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा संध्या गौतम को सचिव, अनिता गौतम को सहसचिव और अनुराधा शुक्ला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव की एक प्रति विकास खंड कुनिहार कार्यालय और दूसरी प्रति संबंधित बैंक में जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें