सोलन में भारती शर्मा के गाने के पोस्टर को रिलीज करते हुए। संवाद
पति पत्नी की जुगलबंदी को दिखाया गया गाने में
देहरादून में हुई है गाने की ज्यादातर शूटिंग
लोक गायक डॉ. केएल सहगल भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सिरमौर की उभरती कलाकार भारती शर्मा का नया गाना साथिया वीरवार को सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ। यह एक पहाड़ी गाना है जिसको भारती शर्मा ने गाया और अजय ठाकुर ने लिखा है। यह गाना पहाड़ी संस्कृति पर आधारित है जिसको देहरादून में शूट किया गया है। इस गाने में हिमाचल की संस्कृति को दर्शाया गया है। यह गाना थीम बेस्ड है जिसमें पति-पत्नी की जुगलबंदी और खट्टी मिट्टी बातों का मिश्रण है। गीत के माध्यम पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।
भारती शर्मा ने अपनी गायकी का श्रेय हिमाचल लोक गायकी को शिखर तक पहुंचाने वाले डॉ. कृष्ण लाल सहगल को दिया है। भारती ने कहा की डॉ. सहगल से ही उन्होंने संगीत की शिक्षा ली है और बचपन से उनके गाने सुनकर संगीत में रुचि बनी। वहीं डॉ. सहगल ने भारती की गायकी की सराहना की। इस अवसर पर भारती की टीम ने केक काटकर डॉ. सहगल का 75वां जन्मदिन भी मनाया।