फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भारत विकास परिषद ने राहत सामग्री का भेजा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिले के आपदा प्रभावितों को बांटा जाएगा सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री का दूसरा ट्रक रवाना किया। यह ट्रक सेवा भारती मंडी टीम को सौंपा गया, जो स्थानीय स्तर पर सामग्री का वितरण सुनिश्चित करेगी।
परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि इससे पहले करीब एक माह पूर्व भी बद्दी शाखा ने पहला राहत ट्रक भेजा था। अब स्थानीय जरूरतों के अनुसार एक और ट्रक रवाना किया गया है। वह स्वयं लगातार थुनाग, जंजैहली व अन्य प्रभावित क्षेत्रों से संपर्क में हैं ताकि ज़रूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सेवा प्रमुख दीप कुमार आर्य ने बताया कि भारत विकास परिषद बीते चार वर्षों में लगभग एक करोड़ रुपये की राहत सामग्री आपदा प्रभावितों को पहुंचा चुकी है। इस वर्ष अब तक बद्दी शाखा की ओर से चार राहत ट्रक भेजे जा चुके हैं। वीरवार को भेजी गई राहत सामग्री में नौ टन रेडी-टू-ईट फूड की खेप शामिल है।
उन्होंने विशेष रूप से रिगल किचन फूड उद्योग के प्रबंधक मनीष मदान व उनकी टीम का आभार जताया, जिन्होंने इस सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें