बद्दी के मुख्य साईं मार्ग पर सिटी स्क्वेयर मॉल परिसर में परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजि
बद्दी के सिटी स्क्वेयर मॉल परिसर में उमड़ा भक्ति का जनसैलाब, भंडारे का भी किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भगवान परशुराम की जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मुख्य साईं मार्ग स्थित सिटी स्क्वेयर मॉल परिसर में ब्राह्मण सभा की ओर से भव्य भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश मोदगिल (पिंजौर) ने अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने मांगा है परशुराम वरदान, जब से देखा बाबा तुझे, मन मेरा खोया-खोया है, दर पर आकर तेरे बाबा, जीवन संवर गया है और जिस पर भरोसा हो परशुराम पर, उसका बेड़ा पार हो गया, जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक थिरकते रहे और भक्ति रस में डूबे दिखाई दिए। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में पहुंचे परिवारों, महिलाओं और युवाओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। आयोजन समिति के सदस्य संजीव शर्मा, संदीप शर्मा, रमेश शर्मा, राजीव शर्मा, सुमित शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अंशुल शर्मा, सुनील शर्मा, पूनम शर्मा और निशा शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।