फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का 90 फीसदी कार्य पूरा, शूलिनी मेले तक लोकार्पण की तैयारी

विज्ञापन
सोलन के कथेड में बन रहे क्षेत्रीय अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शा
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कथेड़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कार्य को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉक्टर धनीराम शांडिल ने सोमवार को सोलन के कथेड़ स्थित निर्माणाधीन मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल और मातृ-शिशु इकाई का निर्माण लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह ठाकुर इस परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, ताकि प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों को आधुनिक चिकित्सा और आपातकालीन सुविधाएं मिल सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अस्पताल का करीब 85 से 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे शूलिनी मेले तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि मेले के दौरान मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सके। अस्पताल के शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं के मामलों में मरीजों को अन्य स्थानों पर रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित तलवार सहित अन्य चिकित्सक, लोक निर्माण विभाग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें