फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में भगत सिंह और रस्साकशी में शिवाजी सदन ने मारी बाजी

Sat, 14 Nov 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के कडूवाना स्थित नवआदर्श स्कूल में खेल दिवस पर विजेता खिलाड़ी स्कूल के एमडी के साथ- स्रोत-
विज्ञापन
नव आदर्श पब्लिक स्कूल में खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। नव आदर्श पब्लिक स्कूल कडुआणा में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भगत सिंह हाउस और शिवाजी हाउस की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
खेल दिवस पर थ्री लेग रेस, फ्रॉग रेस, डक रेस, बोरी दौड़, सामान्य दौड़, चम्मच दौड़, चेयर गेम और रस्साकशी सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कबड्डी मुकाबला रहा, जिसमें भगत सिंह हाउस ने जीत हासिल की। बालक वर्ग में वीरेन, मोहिन, दलजीत और खुश ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बालिका वर्ग में निहारिका, गगनदीप, मानवी, अवनी और अमनप्रीत ने जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, रस्साकशी में शिवाजी हाउस की टीम विजयी रही। इसमें दक्ष, अक्षित, हर्ष, चिराग, यशविंदर और आदित्य शामिल रहे। समापन समारोह में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के एमडी हरदेव सैणी ने प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के अध्यापकों और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें