फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन कॉलेज में रोवर-रेंजर यूनिट में शामिल होने के बताए फायदे

विज्ञापन
सोलन कॉलेज में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस कार्यक्रम के दौरान। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
संवाद यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर महाविद्यालय की रोवर-रेंजर यूनिट द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। रेंजर यामिनी ठाकुर ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। रोवर पारस चौहान ने स्काउट एंड गाइड के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि रेंजर श्रुति ने इस दिवस के महत्व को समझाया। इसके अतिरिक्त रेंजर अंशिका ने रोवर-रेंजर यूनिट में शामिल होने के फायदों पर विस्तृत चर्चा की।यूनिट के सदस्यों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान भी चलाया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी चिंता को शब्दों में पिरोने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम के तहत नए सदस्यों के लिए पंजीकरण, स्काउट पहनो अभियान, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और स्काउटिंग-गाइडिंग जागरूकता रैली जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें