संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर की महिलाओं के लिए यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सोलन में बुधवार से ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की जा रही है। इस शिविर में जिलेभर की 30 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं के आवेदन पूरे हो चुके हैं। शिविर के दौरान महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित सभी जानकारियां दी जा जाएगी, जिसमें बाल बनाने से लेकर मेकअप तक की सारी जानकारी दी जाएगी। यूको आरसेटी में यह प्रशिक्षण लगभग 15 दिन तक चलेगा। यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि आरसेटी में महिलाओं को रोजगार की राह में आगे बढ़ाने के लिए कई प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती है।