फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 4, 5 व 12 अप्रैल को बद्दी अस्पताल व बरोटीवाला सीएचसी में लगेगी एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बद्दी क्षेत्र में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। 4, 5 व 12 अप्रैल को बद्दी व बरोटीवाला सीएचसी में यह टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। बीएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी आह्वान के अनुरूप चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह पहल की गई है। टीकाकरण के लिए ब्लॉक स्तर पर सीएचसी बरोटीवाला और सीएच बद्दी को मुख्य केंद्र बनाया गया है, जहां 4, 5 और 12 अप्रैल को किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को निर्धारित तिथियों पर नजदीकी टीकाकरण केंद्रों में अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें