फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर जरा संभलकर चलें

विज्ञापन
धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
जगह-जगह पड़े गड्ढों से दोपहिया वाहन चालक परेशान
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी नहीं ले रहा कोई सुध, दुकानदार भी झेल रहे दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों से लोग आए दिन समस्या का सामना कर रहे हैं। धर्मपुर-बाजार से लेकर रौड़ी तक सड़क की खस्ताहाल देख लोगों को अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि सड़क पर गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार स्थानीय लोग समस्या को लोक निर्माण विभाग को बता चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से सड़क की अनदेखी की जा रही है। मजबूरी में खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के सुध न लेने से आने वाले दिनों में सड़क पूरी तरह खराब हो जाएगी। इस समस्या से न केवल वाहन चालक दिक्कतें झेल रहे हैं बल्कि दुकानदार भी सड़क के ठीक होने की आस लगाए बैठे हैं। गड्ढों में जमा पानी दुकानों में घुस रहा है जिस कारण दुकान के अंदर रखा सामान भी खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो सरकार सड़क को ठीक करवा रही है और न ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान करवा पा रहे हैं। इससे काफी दिक्कतें आ रही है। दुकानदार इस समस्या को ग्राम पंचायत के समक्ष भी उठा चुके हैं।





सड़क की काफी समय से मरम्मत नहीं हुई है। इससे अब सड़क पर गड्ढे पड़ गए हैं। लोक निर्माण विभाग को समस्या का पता होने के बावजूद ठीक नहीं किया जा रहा है। अब शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की जाएगी।
विज्ञापन


-प्रीति बाला, कारोबारी, धर्मपुर





लोक निर्माण विभाग की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ रही है। गड्ढों में भरा पानी दुकान के अंदर आ रहा है। इससे सामान खराब होने का डर सताया रहता है। कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी सेे निवेदन है कि वह भी समस्या की तरफ ध्यान दें।

नरेश गुप्ता, कारोबारी, धर्मपुर





धर्मपुर-सुबाथू सड़क की ओर कोई भी ध्यान नहीं देता। पहले जब फोरलेन निर्माण चल रहा था तो कंपनी के बड़े ट्रकों के गुजरने से सड़क खराब हो रही थी। करीब दो साल से सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। किसी वीआईपी का यहां से आना-जाना हो तो विभाग पैच भरकर काम चला देता है, लेकिन यह पैचवर्क हफ्ता ही टिक पाता है। इसके बाद आमजन परेशान होता है।
विज्ञापन


-केदार दत्त शर्मा, कारोबारी,धर्मपुर।

धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद

धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद

धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें