फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन मैसेंजर ने जीती चौहान क्रिकेट लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में बीबीएन लायंस को 128 रनों से किया पराजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएनआईए की ओर से आयोजित चौहान क्रिकेट लीग के खिताब पर बीबीएन मैसेंजर ने कब्जा जमाया। फाइनल में उन्होंने बीबीएन लायंस को 128 रनों से पराजित कर ट्राॅफी अपने नाम की। चार विकेट लेने वाले रविकांत को मैन आफ द मैच चुना गया। नवजोत को बेस्ट बेट्समैन, तेजपाल को बेस्ट गेंदबाज और प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बीबीएन लायंस का नवजोत सिंह को चुना गया। बद्दी के निमंत्रण रिजोर्ट के मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीबीएन लायंस व बीबीएन मैसेंजर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीबीएन मैसेंजर ने 213 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बीबीएन लायंस की टीम 15 ओवरों में 85 रन ही बना पाई। समापन समारोह के मुख्यातिथि बद्दी के एसडीएम विवेक महाजन व नालागढ़ के एसडीएम राज कुमार रहे। उन्होंने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महासचिव वाईएस गुलेरिया समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें