फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोटीवाला में फंदा लगाकर बैजनाथ के युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत मंधाला गांव में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति ने कमरे की छत पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बरोटीवाला थाने को सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मंधाला में किराए के मकान में रहने वाले गोल्डी कपूर पुत्र जिगरी राम निवासी शैल तहसील व थाना बैजनाथ जिला कांगड़ा ने आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर हेडकांस्टेबल हेमराज, आरक्षी पंकज ने मौके पर पहुंचे तो पाया कि गोल्डी कपूर का शव छत से लटक रहा था। गोल्डी ने कमरे में छत पर लगे पंखे से मफलर बांध कर आत्महत्या की।
मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें