बारिश के कारण स्थगित की गई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में 20 मार्च से आयोजित होने वाली बीबीएन क्रिकेट लीग को बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है। अब यह तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता तीन से पांच अप्रैल तक निमंत्रण रिसोर्ट में आयोजित की जाएगी। क्रिकेट लीग के अध्यक्ष मुकेश जैन और सचिव अजय चौधरी ने बताया कि खराब मौसम के चलते खिलाड़ियों और आयोजन व्यवस्था की सुरक्षा को देखते हुए लीग की तारीख आगे बढ़ा दी है। बीबीएन क्रिकेट लीग में 12 टीमें भाग ले रही हैं।