फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बस स्टेशन पर खड़ी एचआरटीसी बस से बैटरी चोरी

Thu, 09 Jul 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
एचआरटीसी की इस बस से चोरी हुई बैटरी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नालागढ़-बद्दी जाने वाला रूट भी हुआ प्रभावित, यात्री भी रहे परेशान
विज्ञापन

निगम प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत, अब जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। कसौली थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कोटबेजा के गुनाई बस स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खड़ी परिवहन निगम की एक बस से शातिर बैटरी चुराकर फरार हो गए। घटना का खुलासा वीरवार सुबह उस समय हुआ जब चालक बस को निर्धारित रूट पर ले जाने पहुंचा, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। जांच करने पर चालक ने पाया कि बस की बैटरी गायब पाई गई।
जानकारी के अनुसार यह बस प्रतिदिन गुनाई-नालागढ़ रूट पर संचालित होती है। बुधवार शाम को अपना रूट पूरा करने के बाद चालक और परिचालक ने नियमानुसार बस को गुनाई स्टेशन पर पार्क कर दिया था। रात के समय चोरों ने मौका पाकर बस की बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। बैटरी चोरी होने के कारण सुबह इस रूट पर बस सेवा पूरी तरह प्रभावित रही, जिससे सुबह-सुबह नालागढ़ और बद्दी जाने वाले दैनिक यात्रियों व कामगारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही एचआरटीसी अधिकारियों ने तुरंत कसौली पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई। थाना कसौली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन

इनसेट
जनता की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना निंदनीय : आरएम
एचआरटीसी नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की आधिकारिक शिकायत पुलिस में कर दी गई है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा एचआरटीसी जनता की ही संपत्ति है, जिसका संचालन और रखरखाव आम लोगों के टैक्स से होता है। ऐसी चोरी की घटनाओं का सीधा नुकसान जनता और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को उठाना पड़ता है। लोग सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या निगम प्रशासन को दें।
विज्ञापन


इनसेट
ग्रामीणों ने की स्थायी पुलिस चौकी और गश्त बढ़ाने की मांग
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। ग्राम पंचायत प्रधान अजय सिंह कंवर, उपप्रधान सुखराम तथा स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गुनाई क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर एक स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाए और रात के समय पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें