फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सनातन धर्म मंदिर रबौण में शुरू हुई बरसाने की रासलीला

Sat, 15 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
20 जून तक रोजाना कलाकार करेंगे कृष्ण की कई लीलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के रबौन स्थित सनातन धर्म मंदिर में बरसाने की कृष्ण लीला व रासलीला का मंचन शुरू हुआ। सनातन धर्म मंदिर सभा के मुख्य संरक्षक स्वाधीन चंद्र गौड़ ने बताया कि कृष्ण भगवान की विभिन्न लीलाओं और रासलीला के मंचन के लिए बरसाने से श्री राधाकृष्ण लीला संस्थान मंडल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। मंडल के 28 सदस्य मंडल के व्यास नंद किशोर मिश्रा के नेतृत्व में भगवान कृष्ण व राधारानी के मधुर भजनों के साथ रासलीला का मंचन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धर्म के प्रचार के लिए यह धार्मिक आयोजन सभा द्वारा 20 जून तक करवाया जा रहा है मंचन में श्री कृष्ण के बाल लीलाओं मंचन किया जाएगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर भगवान का गुणगान करें। लीला का समय सायं 4:00 से 7:00 बजे तक है। 20 जून को रासलीला संपूर्ण होने के बाद भंडारे का प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें