फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मशाला - ऊना के ध्यानार्थ करोड़़ों के घोटाले का आरोपी बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ऊना की लक्कड़ काॅलोनी से पकड़ा
विज्ञापन

वर्ष 2019 में हुआ था आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने करोड़ों रुपये का घोटाला करने के आरोपी हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। राजपाल सिंह ऊना जिले के चलोला गांव के रहने वाला था। पुलिस के अनुसार बैंक प्रबंधक ने नालागढ़ में वर्ष 2011 व 2013 के दौरान इस घोटाले को अंजाम दिया था। इसके बाद उसे वर्ष 2016 में निलंबित कर दिया गया था। वर्ष 2019 में इसके खिलाफ बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने मामला दर्ज करवाया था। लेकिन यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।
नालागढ़ के अतिरिक्त थाना प्रभारी अशोक राणा ने इस मामले की छानबीन करते हुए ऊना के चलोला गांव में छापा मारा। पांच-छह दिन तक छानबीन के बाद उसके गांव के किसी व्यक्ति से उसका मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद पता चला कि वह ऊना की लक्कड़ काॅलोनी में रह रहा है। यहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को दालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीेएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि राजपाल सिंह ने नालागढ़ में बैंक प्रबंधक की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए ऋण देकर 5.11 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। वर्ष 2019 में बैंक प्रबंधक राजपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था लेकिन वह कहीं पर नहीं मिल रहा था लेकिन अब पुलिस ने आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें