फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फायर सीजन को लेकर अग्निशमन विभाग के जवानों की छुट्टियों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
14 अप्रैल से विभाग की ओर से शिक्षण संस्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों और औद्योगिक इकाइयों में की जाएगी मॉकड्रिल
विज्ञापन

लोगों को आग से बचाव और सावधानियों के बारे में किया जाएगा जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। गर्मी बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग 14 से 20 अप्रैल तक फायर सेफ्टी सप्ताह मनाएगा। वहीं फायर सीजन के मद्देनजर अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। केवल आपातकालीन स्थिति में ही अवकाश दिया जाएगा। 14 अप्रैल से विभाग की ओर से शिक्षण संस्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों और औद्योगिक इकाइयों में मॉकड्रिल आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही कामगारों और लोगों को आग से बचाव, नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। सप्ताह के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे।कार्यक्रम के तहत उद्योगों में कच्चे और तैयार माल के सुरक्षित रखरखाव, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय और विद्युत अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। होमगार्ड कमांडेंट संतोष शर्मा ने बताया कि तापमान में लगातार वृद्धि के चलते फायर सीजन शुरू हो गया है। इसी को देखते हुए 14 से 20 अप्रैल तक फायर सेफ्टी सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जंगलों में आग लगने और उससे होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को अभियान की शुरुआत शहीदी दिवस के रूप में की जाएगी। इस दौरान कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। फायर सीजन की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग 24 घंटे तैयार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें