नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी नगर परिषद में अपने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने के बाद नालागढ़ बीडीसी पर भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है। बलविंदर कौर अध्यक्ष जबकि प्रेम चंद ठाकुर उपाध्यक्ष चुने गए हैं। कुल 40 सदस्यों में से भाजपा के पास 32 सदस्य थे। एकतरफा मुकाबले में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत था। बीडीसी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की दौड़ से कांग्रेस पूरी तरह बाहर थी। ऐसे में कोई जोड़-तोड़ नहीं हुई।
नगर निकाय और बीडीसी पर भाजपा के कब्जे से दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी व केएल ठाकुर का कद बढ़ा है। खंड विकास समिति नालागढ़ के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनावों में सर्वसम्मति से भाजपा समर्थित बलविंदर कौर को अध्यक्ष तथा प्रेम चंद ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई इस चुनाव प्रक्रिया में पंचायत समिति नालागढ़ के कुल भाजपा समर्थित 32 सदस्यों ने भाग लिया।
अध्यक्ष पद के लिए बलविंदर कौर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेम चंद ठाकुर ने नामांकन भरा। दोनों पदों के लिए इकलौते उम्मीदवार होने के कारण समूची प्रक्रिया के बाद बलविंदर कौर को निर्विरोध अध्यक्ष तथा प्रेम चंद ठाकुर को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व मोहन देव चौहान, उप पंचायत निरीक्षक रवि कुमार के अलावा बीडीसी सदस्यों में घोलोवाल से सुरजीत कौर, बघेरी से दाताराम, जोघों से हरदीप कुमार, कुंडलू से अजमेर सिंह, जुखाड़ी से सुमन, नंड से रीना देवी, धर्माना से नंद लाल, लग से रमेश कुमार, दिगल से मुकेश कुमार, चमदार से विकास चंद, रामशहर से सुषमा देवी, बारियां से स्वाति देवी, लोधी माजरा से रणजीत कौर, ढेला से वीर देइ, गुल्लरवाला से सोचां देवी, भटौली कलां से पुष्पिंदर कौर ठाकुर, मलपुर से परमजीत कौर, मानपुरा से सुरेंद्र सिंह, खेड़ा से अस्माइल, कृपालपुर से राणों देवी, राजपुरा से मनोज कुमार, भाटियां से हरपाल कौर, ढांग निहली से हरविंदर कौर, माजरा से सुरेंद्र कौर, गोलजमाला से नीरू चंदेल, दभोटा से गुरचरण दास, नवांग्राम से अली मोहम्मद, बगलेहड़ से बलवीर सिंह, कश्मीरपुर से जसविंदर सिंह और वरुणा से विद्या देवी समेत दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, बलविंद्र सिंह ठाकुर, डीआर चंदेल, हंसराज चंदेल, कृष्ण कौशल मौजूद रहे।