फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बगलैहड़ पुल की 1.23 करोड़ से होगी मरम्मत, काम शुरू

विज्ञापन
नालागढ़ – स्वारघाट राष्ट्रीय मार्ग पर बगलैहड़ के समीप  पुल की रिपेयर करते हुए ठेकेदार के कर्मचारी
विज्ञापन
दो माह में काम पूरा करने का लक्ष्य,बरसात में भारी होने से पुल की नींव हो गई थी खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगलैहड़ गांव के समीप बरसात में क्षतिग्रस्त हुए पुल की मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 1.23 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल के सुधारीकरण का जिम्मा संभाला है। बिना यातायात रोके होगा काम भारी बारिश के चलते पुल की फाउंडेशन (नींव) हिल गई थी, जिससे नालागढ़ की ओर वाला हिस्सा काफी असुरक्षित हो गया था। प्राधिकरण के सहायक अभियंता उमेश सिंह ने बताया कि यातायात को बाधित किए बिना ही रिपेयरिंग की जा रही है। यहां आरसीसी के विशेष स्टेप्स बनाए जाएंगे ताकि भविष्य में पुल को कोई खतरा न रहे। इस कार्य को पूरा करने के लिए दो माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधायक ने प्राथमिकता पर शुरू कराया कार्य नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने बताया कि पुल की हालत नाजुक थी और समय पर मरम्मत न होने से बड़ा हादसा हो सकता था। जनहित और सुरक्षा को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि पुल ठीक होने से क्षेत्रवासियों और ट्रक ऑपरेटरों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें