फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बघाट बैंक ने 50 डिफाल्टरों के नाम किए सार्वजनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की 11 ब्रांचों में नाम लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाए, 48 करोड़ रुपये की करने है रिकवरी
विज्ञापन

11 डिफाल्टरों के नाम भी सहायक पंजीयक अदालत में भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक ऋण डिफाल्टर मामले में बैंक प्रबंधकों ने 50 बड़े डिफाल्टरों की सूची सार्वजनिक कर दी है। इन सभी डिफाल्टरों के नाम बैंक ने अपनी सभी 11 ब्रांचों के नोटिस बोर्ड पर चस्पां दिए हैं। ये ब्रांचें सोलन, शिमला, सिरमौर और नाहन में स्थित हैं। इसमें करीब 48 करोड़ रुपये की रिकवरी इन डिफाल्टरों से की जानी है। साथ ही इसमें सबसे बड़ा डिफाल्टर 14 करोड़ रुपये का है, जिसने कई संपत्तियों पर लोन लिए हुए हैं। इसमें 50 लाख रुपये के भी कई डिफाल्टर हैं। डिफाल्टरों की सूची सार्वजनिक करने के लिए स्वामी विवेकानंद संघर्ष समिति, बैंक के शेयर होल्डर और भाजपा ने प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बैंक प्रबंधक डिफाल्टरों को बचा रहा है। इसमें कई नामी डिफाल्टर हैं और उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं। इसके बाद अब बैंक ने इन सभी डिफाल्टरों की सूची सार्वजनिक कर दी है। इससे अब बैंक में कोई भी ग्राहक इनके नाम देख सकता है। हालांकि इसमें कुछ डिफाल्टरों ने कुछ रकम देकर अपनी गिरफ्तारी अभी भी टाली हुई है। मगर अब नाम सार्वजनिक होने से उम्मीद है कि वे इस लिस्ट से अपना नाम कटवाने के लिए अपनी लोन की राशि चुकता करेंगे।

इनसेट
11 डिफाल्टरों के नाम सहायक पंजीयक को भेजे
बैंक की ओर से 11 डिफाल्टरों के नाम कार्रवाई करने के लिए सहायक पंजीयक की अदालत को भी भेज दिए गए हैं। इन डिफाल्टरों ने बैंक के लोन का पैसा नहीं चुका है और न ही इसमें कोई सहयोग कर रहे हैं। अब सहायक पंजीयक की ओर से इनके नाम गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए दिए जाएंगे और जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बैंक की ओर से 50 बड़े डिफाल्टरों के नाम की सूची सार्वजनिक करके नोटिस बोर्ड पर चस्पां कर दी गई है। इसमें करीब 48 करोड़ रुपये की रिकवरी इन डिफाल्टरों से होनी है। इसमें सबसे बड़ा डिफाल्टर करीब 14 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा 11 डिफाल्टरों के नाम सहायक पंजीयक को कार्रवाई के लिए दिए गए हैं। यह लोन का पैसा चुकाने में सहयोग नहीं कर रहे।
-राजकुमार कश्यप, प्रबंध निदेशक बघाट बैंक,सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें