फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघाट बैंक मामला : पुलिस ने एक और डिफाल्टर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने एक लाख का चेक और 20 हजार किस्त भरने की हामी पर छोड़ा
विज्ञापन

शिमला के चौपाल का डिफाल्टर, 20 लाख का लिया था लोन अब 33 लाख पहुंची देनदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक लोन रिकवरी मामले में सोलन पुलिस ने शिमला के चौपाल से एक डिफाल्टर को गिरफ्तार कर सहायक पंजीयक सहाकारी समिति सोलन की अदालत में पेश किया। आरोपी ने 20 लाख रुपये का ऋण बघाट बैंक से लिया था जो अब करीब 32 लाख रुपये बन गया है। आरोपी ने सहायक पंजीयक की अदालत में एक लाख रुपये का चेक जमा करवाया और 20 हजार रुपये हर माह किस्त देने के लिए हामी भरी, जिसके बाद उसके गिरफ्तारी वारंट रद्द किए गए। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सहायक पंजीयक सहकारी समितियां सोलन की अदालत ने मेघ राम शर्मा निवासी सनत, डाकखाना भालू, तहसील चौपाल, जिला शिमला के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस के अनुसार मेघ राम शर्मा ने बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया था, परंतु वह उक्त ऋण को तय सीमा के भीतर वापस करने में नाकाम रहा। जिस पर उसे बघाट बैंक सोलन की ओर से डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था। लोन की राशि ब्याज सहित कुल 32,79,083 रुपये देनदारी बनती है। अदालत की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट की अनुपालना करते हुए सोलन पुलिस की टीम ने आरोपी को नेरवा से गिरफ्तार किया। जिसे 10 अक्तूबर को सहायक पंजीयक सभाएं सोलन के कोर्ट में पेश किया गया।
आज से डिफाल्टर होंगे अदालत पेश



बघाट बैंक लोन रिकवरी को लेकर आज से डिफाल्टरों की पेशियां लगेंगी। इसमें पहले दिन 41 डिफाल्टरों को सहायक पंजीयक की अदालत में बुलाया गया है। तीन दिनों तक करीब 150 डिफाल्टर व गारंटरों को अदालत में पेश होना होगा। यहां पर उनके रिकवरी से संबंधित सवाल होंगे। अगर कोई डिफाल्टर पेश नहीं होता है तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया। आरोपी ने अदालत में एक लाख रुपये का चेक जमा करवाया और साथ ही 20 हजार रुपये हर माह किस्त देने की हामी भरी। शर्तों पर सहमति बनने के बाद अदालत ने उसके गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिए। आरोपी किस्त भरने में विफल रहता है तो नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गिरीश नड्डा, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें