मेस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने नालागढ़ में शुरू की खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। मेस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश इकाई की ओर से नालागढ़ में बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई गई। उद्घाटन अवसर पर नालागढ़ और ऊना के बीच फ्रेंडली बैडमिंटन का मैच कराया गया। जिसमें दोनों टीमें बराबर पर रही। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि के रूप में प्रो. रणजोध सिंह ने खेलकूद का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में 30 साल से ऊपर के महिला व पुरूष खेलकूद प्रतियोगिताओ में भाग ले रही है। इससे पूर्व ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव विजय यादव, मास्टर गेम्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सरदार तिरलोक सिंह, स्थानीय आयोजक हरदीप सिंह बावा, प्रो. सतविंद्र सिंह, दलजीत सिंह, सीए करनैल सिंह ने मुख्यातिथि को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
ओमपाल सिंह