फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धुंदन स्कूल में विद्यार्थियों को कॅरिअर गाइडेंस शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में छठी से बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर गाइडेंस पर एक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंदन में कार्यरत डॉ. वैभव गौतम ने शिरकत कर नीट के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में एमबीबीएस के लिए और बीएससी नर्सिंग के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए और प्रवेश परीक्षा का पैटर्न क्या होता है तथा इसके लिए तैयारी कैसे करनी चाहिए के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुरु मंत्र देते हुए कहा कि नौवीं से बाहरवीं कक्षा तक की एनसीईआरटी की पुस्तकों को डिटेल में पढ़ना है। इस अवसर पर ईको क्लब और एनएसएस के स्वयंसेवीयों को भी व्यक्तिगत साफ-सफाई और प्राथमिक चिकित्सा और हैल्थ से जुड़ी बीमारियों के बारें में जानकारी प्रदान की। कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें