फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तीसरी नीलामी में भी नहीं बिका बद्दी टोल बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। बद्दी का टोल बैरियर तीसरी बार की नीलामी प्रक्रिया में नहीं बिका। नीलामी प्रक्रिया में जिन बोली दाताओं ने भाग लिया वह आरक्षित मूल्य के कम था। बीबीएन बद्दी के टोल यूनिट बद्दी के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नीलामी प्रक्रिया बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक संघ के भवन झाड़मााजरी बद्दी में संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं नीलामी जिला आवंटन कमेटी के अध्यक्ष राहुल जैन ने की। उपायुक्त आबकारी, राजस्व विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि बद्दी टोल का आरक्षित मूल्य 27 करोड़ 21 लाख 90 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। बद्दी टोल यूनिट के लिए देस राज एवं वीना रानी, रिजुल जैन, मैसर्ज जेएस इंटरप्राइजेज तथा मैसर्ज दून एसोसिएट्स के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से एक आवेदक ने नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। जबकि शेष तीन आवेदकों की ओर से डाली गई निविदा आरक्षित मूल्य से कम प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि मैसर्ज जेएस इंटरप्राइजेज की निविदा अन्य आवेदकों की तुलना में अधिक प्राप्त हुई। इस अवसर पर विनोद सिंह डोगरा ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश विवेक कुमार, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, परवाणू, भूप राम शर्मा उपस्थित रहे।
ओमपाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें