कुनिहार (सोलन)। शिव डयार देवरा पाटी मंदिर में सोमवार को भंडारे व जागरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोधाम परिवार कुनिहार व क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया गया। सोमवार को मंदिर में भगवान शिव के दर्शनों को भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। रात को जागरण में लोगों ने भाग लिया व भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। इस मौके पर रितु ठाकुर, देशराज पूरी, राजेश, देव, सोहन लाल, रवि आदि सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे।