फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी स्कूल के विद्यार्थियों ने आयुर्वेद आयुष आहार व प्राचीन अनाजों का जाना महत्व

विज्ञापन
बद्दी स्कूल में बच्चों को प्राचीन आहार के प्रति जागरूक करते हुए संस्था की प्रतिनिध- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। जंक फूड के बढ़ते चलन के बीच अब बद्दी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों को पारंपरिक भारतीय आहार की ताकत समझाई गई है। आईआरजी संस्था ने स्कूल में आयुर्वेद, आयुष आहार और प्राचीन अनाजों के महत्व विषय पर एक विशेष संवाद सत्र और सर्वेक्षण गतिविधि का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आयुर्वेदिक सिद्धांतों और प्राचीन भारतीय अनाजों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, साथ ही उनके विचारों और ज्ञान के स्तर को समझना था। उन्होंने रागी, बाजरा, ज्वार, मक्की जैसे प्राचीन भारतीय अनाजों के पोषण गुणों और उन्हें आधुनिक आहार में शामिल करने के महत्व के बारे में जानकारी दी। आयुर्वेदिक एवं प्राचीन अनाजों पर अनुसंधान अध्ययन को ध्यान में रखते हुए, विद्यार्थियों से एक विशेष प्रश्नावली भरवाई गई। इस प्रश्नावली के माध्यम से छात्रों के ज्ञान, रुचि और जागरूकता स्तर का आंकलन किया गया। पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट रितिका नेगी, हेल्थ वर्कर पिंकी वर्मा, इरशाद, एवं संगीता चंदेल ने इस सत्र का सफल संचालन किया। कक्षा प्रभारी वंदना और दिनेश ने भी छात्रों को इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें