संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में शनिवार से एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ओम प्रकाश शर्मा (सेवानिवृत्त प्रवक्ता राजनीति शास्त्र) ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्या विजय चंदेल ने की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वयंसेवियों विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी संतोष ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम 1 से 7 नवंबर तक विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विद्यालय के 50 छात्र भाग ले रहे हैं।